दवा नहीं, इन घरेलू नुस्खों से करें पेट के कीड़ों का इलाज

दवा नहीं, इन घरेलू नुस्खों से करें पेट के कीड़ों का इलाज

सेहतराग टीम

पेट में कीड़े की समस्या अक्सर बच्चों में देखने को मिलती हैं। वहीं इसी वजह से कई बार पेट में रह-रहकर दर्द भी उठता हैं। यह सिर्फ और सिर्फ जंक फूड खाने से होता हैं। अक्सर बच्चे और युवा आज के समय में बाजार के बिकने वाले अनहेल्दी फूड खाना पंसद करते हैं जिसकी वजह से उन्हें इस परेशानी से गुजरना पड़ता है। मोमोज,बर्गर,स्प्रिंग रोल और कई अन्य जंक फूड खाने से न केवल पेट में कीड़े पड़ते हैं बल्कि पेट की और भी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। वहीं इन अनहेल्दी फूड के सेवन से पेट में कीड़े की समस्या अब आम बात हो गई है, जिसके कारण उनके पेट में रह-रह के दर्द उठता है। यही दर्द आगे चलकर गंभीर रूप ले लेता है और बच्चे पेट संबंधी कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। अगर पेट में कीड़े जैसी समस्या का सही समय पर उपचार न किया जाए तो बच्चों की आंते भी खराब हो सकती हैं। बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या को एक गंभीर मुद्दा मानते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस 10 फरवरी को सभी सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर कीड़ों की दवा फ्री देने का फैसला किया है। दरअसल 10 फरवरी को नेशनल डी वार्मिंग  डे मनाया जाता है, जिसमें पेट के कीड़ों से होने वाली समस्याओं और उनसे छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है।

पढ़ें- घरेलू उपचार अक्सर पेट में गैस बनना हो सकता है खतरनाक, जानें एक्सपर्ट की राय व बेस्ट घरेलू इलाज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा, ''1 से लेकर 19 साल तक के बच्चों और किशोरों को इस 'नेशनल डी वार्मिंग  डे' पर मुफ्त में प्रभावी व जोखिम मुक्त एल्बेंडाजोल गोलियां बांटी जाएंगी ताकि पेट के कीड़ों का उपचार किया जा सके।''

पेट के कीड़े के बारे में आपने खूब सुना होगा और दवाईयां भी खूब ली होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये शरीर में कैसे प्रवेश करते हैं। अगर नहीं तो हम बताने जा रहे हैं कि कैसे पेट के कीड़े आपके शरीर में बनते हैं।

  • इधर-उधर की चीजें खाने से कीटाणु पेट में आ जाते हैं। 
  • मिट्टी खाने से। 
  • गंदा पानी पीने से।
  • घाव में सड़न हो जाने से।
  • चोट पर मक्खियों का बैठना। 
  • गंदी वस्तुओं के संपर्क में आने से।
  • खट्ठी-मीठी चीजों का अधिक सेवन। 
  • मैदा खाने से।
  • पेट में कीड़े के लक्षण
  • पेट दर्द और ऐंठन होना। 
  • वजन कम होना।
  •  हल्का बुखार।
  • आंखे लाल होना। 
  • जीभ का सफेद होना। 
  • मुंह से बदबू आना। 
  • जी मचलना और उलटी आना
  • मल त्याग करते समय खून आना
  • दस्त लगना।
  • सोते समय दांतों को बजना।

पेट के कीड़ों को दूर करने के घरेलू उपाय

अंजीर

अगर आपके बच्चे के लगातार पेट में दर्द रहता है और उसको पेट में कीड़े की शिकायत है तो आप सूखे हुए अंजीर को जैतून का तेल में डालकर एक जार में बंद कर 40 दिनों तक किसी ठंडी जगह पर रख दे।  40 दिन पूरे होने के बाद रोज सुबह खालीपेट बच्चें को थोड़ा-थोड़ा उसमें से खिलाएं। नियमित रूप से ऐसा करने पर कुछ ही दिनों के भीतर बच्चे के पेट के कीड़े की समस्या दूर हो जाएगी।

लहसुन

लहसुन को पेट के कीड़े को मारने में काफी प्रभावी माना जाता है। बच्चे को लहसुन की एक कच्ची कली पीसकर गुड़ के साथ खिला दें। इसके सेवन से पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे। पेट के कीड़ों को बाहर निकालने के लिए दूध में थोड़ा सा लहसुन का रस मिला सकते हैं। लहसुन वाला दूध बच्चे को पिला दें। कुछ दिनों बाद बच्चों के पेट के कड़े बाहर निकल जाएंगे।

नीम की पत्तियां

बच्चें हो या बड़े पेट के कीड़ों को बाहर निकालने के लिए नीम की पत्तियां एक अचूक इलाज हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि नीम की पत्त‍ियों को पीस लें और उसका रस एक कप में इकठ्ठा कर लें। रस की मात्रा के समान उसमें शहद मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन करें। ऐसा करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे।

अजवाइन

बच्चों को छाछ में अजवाइन का चूर्ण मिलाकर पिलाएं। अजवाइन वाली छाछ पीने से पेट के कीड़े बाहर निकल जाते हैं। आप चाहे तो बच्चे को अजवाइन का चूर्ण और काला नमक गर्म पानी से साथ दे सकते हैं। ऐसा करने से भी पेट के कीड़े बाहर  निकाले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें-

अगर शरीर में दिखें ये संकेत तो व्रत रखना कर दें तुरंत बंद

Corona virus: हिमाचल प्रदेश में चीन से लौटे 45 लोग, सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को किया अलर्ट

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।